Saraikela Police Action: सरायकेला पुलिस की ऐतिहासिक सफलता: ब्राउन शुगर के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी, 7.59 लाख कैश के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत 6 की तलाश जारी

सरायकेला पुलिस

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गायारी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की बिक्री से जुड़े भारी कैश को जब्त किया है। एसपी के अनुसार, नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े पैसों की रिकवरी के मामले में यह जिला पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है।

Jamshedpur Brown Sugar News : ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 50 पुड़िया बरामद

सरायकेला पुलिस
​छत पर हो रहा था पैसों का हिसाब, छज्जे से कूदे आरोपी

​एसपी मनोज स्वर्गायारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आदतन अपराधी जावेद अंसारी उर्फ लालटू के घर की छत पर ब्राउन शुगर की बिक्री से प्राप्त पैसों का हिसाब-किताब किया जा रहा है। सूचना के आलोक में तड़के पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की। पुलिस को देखते ही तस्कर छत से छज्जे व पाइप के सहारे कूदकर भागने लगे और रुपयों से भरे छोटे-छोटे झोले सड़क पर फेंक दिए।
​7.59 लाख रुपये नकद व 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

​सशस्त्र बलों के सहयोग से पुलिस ने एक आरोपी को खदेड़कर पकड़ लिया, जिसकी पहचान आज़ाद अंसारी (निवासी- गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7,59,650 रुपये नकद बरामद हुए।

​मुख्य आरोपी लालटू समेत 6 फरार, पुलिस टीम होगी सम्मानित

​पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य सरगना जावेद अंसारी उर्फ लालटू, इमरान, राशिदा खातून, विपुल कर्मकार, रोहित कर्मकार और प्रकाश पटेल मौके से भाग निकले। एसपी ने बताया कि सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। रातभर मुस्तैदी से अभियान चलाकर इस सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

http://चक्रधरपुर में ब्राउन शुगर सिंडिकेट का बड़ा भंडाफोड़, एक दिन में दो छापेमारी में 5 तस्कर गिरफ्तार, 75 पुड़िया बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *