Adityapur: “मजदूरों का दर्द और सुरक्षा ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता”: गणेश महाली, ग्लोरिया इंजीनियरिंग के घायल मजदूरों से मिले झामुमो नेता गणेश महाली, TMH अस्पताल पहुँचकर जाना हाल

झामुमो नेता गणेश महाली ने TMH अस्पताल पहुँचकर ग्लोरिया इंजीनियरिंग के घायल मजदूरों का जाना हाल

जमशेदपुर: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य एवं वरिष्ठ नेता गणेश महाली ने टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुँचकर ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में कार्य के दौरान घायल हुए मजदूरों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों से मजदूरों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

झामुमो नेता गणेश महाली ने TMH अस्पताल पहुँचकर ग्लोरिया इंजीनियरिंग के घायल मजदूरों का जाना हाल
​अस्पताल में गणेश महाली ने घायल मजदूरों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो हमेशा से ही मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ता रहा है और किसी भी परिस्थिति में मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

​इस दौरान झामुमो नेता ने ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी प्रबंधन से कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की कि सभी घायल मजदूरों को अविलंब समुचित एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने नियमों के तहत मजदूरों को उचित आर्थिक मुआवजा देने और सभी वैधानिक सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराने को कहा।

​महाली ने कहा, “मजदूर हमारे राज्य और समाज की रीढ़ हैं। उनका हित और सुरक्षा ही हमारी प्रतिबद्धता है। हम ईश्वर से सभी घायल साथियों के शीघ्र और पूर्णतः स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।”

​मजदूरों और उनके परिजनों ने इस संकट के समय में मिले सहयोग और आश्वासन के लिए झामुमो नेता का आभार व्यक्त किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *