24 घंटे के भीतर सदर थाना पुलिस ने किया कांड का सफल निष्पादन, दोनों आरोपी भेजे गए जेल
चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) | ब्यूरो रिपोर्ट: चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी बाजार हिन्दू चौक कुम्हार टोली के समीप बीते 2 अगस्त को एक महिला से हुई छीना-झपटी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने त्वरित अनुसंधान करते हुए तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidence) के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल दोनों अपराधियों को दबोच लिया।
बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से छीनी सोने की चेन
क्या थी पूरी घटना?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रितु टोप्पो (पिता- देव कुमार टोप्पो, निवासी- बड़ी बाजार हिन्दू चौक कुम्हार टोली, थाना- सदर) के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना में कांड संख्या 74/26 (दिनांक 02.08.2026), धारा 304 B.N.S. के तहत मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया था कि स्कूटी सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें मोबाइल फोन, नकदी और अन्य जरूरी सामान मौजूद था।
तकनीकी साक्ष्यों से दबोचे गए अपराधी
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 3 अगस्त को दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- जितेन्द्र कच्छप उर्फ बच्चा उरांव (24 वर्ष), पिता- स्व० विशु कच्छप, निवासी- कनकौसी (उरांव साई), थाना- मुफस्सिल।
- पुरुषोत्तम हॉसदा उर्फ डाकुआ (23 वर्ष), पिता- स्व० कृष्णा हॉसदा, निवासी- कुर्सी, थाना- मुफस्सिल।
दोनों अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
बरामद सामानों की सूची:
पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने छीना गया शत-प्रतिशत सामान एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है:
- ब्लू रंग की स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नं. JH 05DT 3466) – (वारदात में प्रयुक्त)
- काले रंग का Redmi Note-8 मोबाइल
- ₹500/- नकद राशि
- काले रंग का लेडीज बैग एवं पावर चश्मा
- लाल रंग का छोटा लेडीज पर्स
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:
इस सफल कार्रवाई में सदर थाना प्रभारी पु०नि० हीरालाल महतो के नेतृत्व में पु०अ०नि० उपेन्द्र नारायण सिंह, पु०अ०नि० केशव कुमार मेहता, पु०अ०नि० श्रीकांत कुमार, पु०अ०नि० अजीत होनहागा एवं स०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार सिंह शामिल थे।
चाईबासा पुलिस की आम जनता से अपील: पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अपराध या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9508243546 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।








