Chandil: तिरुलडीह गैस गोदाम चोरी कांड का खुलासा: 64 सिलेंडर व पिकअप के साथ 3 गिरफ्तार

​तिरुलडीह गैस गोदाम चोरी

​सरायकेला: तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सापादा स्थित सारथी इण्डेन ग्रामीण वितरक के गैस गोदाम से 27 जुलाई को हुई 56 सिलेंडरों की चोरी का चांडिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने मामले में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा।

Adityapur: आदित्यपुर : गैल गैस गोदाम के ऑफिस में धावा, कर्मियों ने एक को दबोचा, ₹8500 और मोबाइल लेकर एक आरोपी फरार

​तिरुलडीह गैस गोदाम चोरी

​गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गैर-प्राथमिकी अभियुक्तों—सदाब आलम उर्फ बटर (26, जुगसलाई), बाबू गोराई (29, सोनारी) और मनीष कुमार श्रीवास्तव (35, मानगो) को गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत टेक रोड एवं दाईगुट्टू से चोरी किए गए कुल 64 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

​जप्त सामान व वाहन:

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (JH05DW-4807), एक पल्सर मोटरसाइकिल (JH05BN-7028), एक VIVO एंड्रॉइड स्मार्टफोन और एक जियो भारत कीपैड फोन भी जप्त किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
​छापेमारी दल में थाना प्रभारी कौशल कुमार, पु०अ०नि० कार्तिकेय सिंह, स०अ०नि० हरदेव पासवान, बिरोलाल मुर्मू, हवलदार दिलीप लोहरा, पिथो मुर्मू, आरक्षी रमेश मेलगाण्डी व प्रशांत कुमार दत्त शामिल थे।

http://Adityapur:आदित्यपुर में बड़ी चोरी: ताला काटकर उड़ाए लाखों के जेवर और कैश, पेयजल विभाग के सीनियर अकाउंटेंट के सूने घर में घुसे चोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे