चाईबासा में अंधाधुंध नृशंस हत्या का खुलासा: व्यक्ति के हाथ-पैर और सिर काटकर नदी में फेंका, मित्र समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम): पश्चिम सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगुण्डी गांव में हुई दिल दहला देने वाली हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। रंजिश के तहत 30 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी और हसुआ से काटकर निर्मम हत्या करने तथा साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव के टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक की हत्या कर सिर लेकर फरार हुए अपराधी, हाथ-पैर भी काटे

क्या था पूरा मामला?

2 अगस्त 2026 को मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना मिली कि अरगुण्डी गांव स्थित कोटसोना नदी में एक व्यक्ति का बिना हाथ, पैर और सिर का धड़ तैर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और ग्रामीणों की मदद से पहनावे व कद-काठी के आधार पर मृतक की पहचान जोन गागराई (उम्र 30 वर्ष), निवासी- ग्राम अरगुण्डी के रूप में की।

पुलिस केंद्र चाईबासा से डॉग स्क्वॉयड और ग्रामीणों के सहयोग से शव के अन्य कटे हुए हिस्से (दोनों हाथ व दोनों पैर) बरामद कर लिए गए, लेकिन धड़ से अलग सिर की बरामदगी तुरंत नहीं हो सकी।

मामले में मृतक के पिता गोपीनाथ गागराई (उम्र 56 वर्ष) के लिखित आवेदन के आधार पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 103/2026 (दिनांक 02.08.2026), धारा 103(1)/238 BNS 2023 दर्ज की गई।

दोस्त ने ही कबूला गुनाह, कुएँ से मिला कटा हुआ सिर

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पश्चिम सिंहभूम के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की रात मृतक के साथ मौजूद उसके मित्र उदय जामुदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उदय जामुदा ने आपसी रंजिश में अन्य 8 ग्रामीणों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी (टांगी) और हसुआ से जोन गागराई की हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास स्थित एक कुएँ से मृतक का कटा हुआ सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार (टांगी व हसुआ) बरामद कर लिए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है:

  1. सालुका जामुदा (50 वर्ष), पिता- स्व० पड़ाउ जामुदा, निवासी- अरगुण्डी (टोला-कुन्दरूसाई)
  2. वीरसिंह जामुदा (23 वर्ष), पिता- उदय जामुदा, निवासी- अरगुण्डी (टोला-कुन्दरूसाई)
  3. रामसिंह जामुदा उर्फ सिकन्दर जामुदा (48 वर्ष), पिता- स्व० मांगता जामुदा, निवासी- अरगुण्डी (टोला-कुन्दरूसाई)
  4. गणेश जामुदा (40 वर्ष), पिता- स्व० सोमाय जामुदा, निवासी- अरगुण्डी (टोला-मुण्डासाई)
  5. नारदे जामुदा (50 वर्ष), पिता- स्व० वीरसिंह जामुदा, निवासी- अरगुण्डी (टोला-कुन्दरूसाई)
  6. उदय जामुदा (46 वर्ष), पिता- स्व० सोमाय जामुदा, निवासी- अरगुण्डी (टोला-मुण्डासाई)

(सभी थाना- मुफ्फसिल, जिला- पश्चिम सिंहभूम, चाईबासा के निवासी हैं। शेष अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।)

बरामद सामान (जब्ती की सूची)

  • घटना में प्रयुक्त 1 कुल्हाड़ी (टांगी)
  • घटना में प्रयुक्त 1 हसुआ

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  1. श्री बहामन तुटी (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चाईबासा)
  2. पु०अ०नि० विनोद कुमार (थाना प्रभारी, मुफ्फसिल थाना, चाईबासा)
  3. पु०अ०नि० विकास कुमार (मुफ्फसिल थाना)
  4. पु०अ०नि० राजेश कुमार (मुफ्फसिल थाना)
  5. पु०अ०नि० मिथुन कुमार (मुफ्फसिल थाना)
  6. मुफ्फसिल थाना रिजर्व गार्ड

पुलिस की अपील: चाईबासा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अपराध से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर तुरंत नजदीकी थाना, डायल 112 या पुलिस कंट्रोल के मोबाइल नंबर 9508243546 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

http://चाईबासा में डबल मर्डर: पति-पत्नी की टांगी से काटकर हत्या, तालाब के पास मिले शव से फैली सनसनी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *