Saraikela: सरायकेला में आकाशीय बिजली का तांडव: घर में बैठे युवक की वज्रपात से मौत, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

सरायकेला-खरसावां, वज्रपात, दर्दनाक हादसा

​सरायकेला। मानसून के साथ ही सरायकेला-खरसावां जिले में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर सरायकेला थाना क्षेत्र के टेन्टोपोसी पंचायत स्थित दुबराजपुर गांव (बेचीडीह टोला) में वज्रपात की चपेट में आने से अनिल महतो नाम के युवक की असमय मृत्यु हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से ही पूरे ग्रामीण इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

Saraikela Lightning Strike: सरायकेला में श्राद्ध कर्म के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची समेत दो की मौत, पांच झुलसे

​अचानक कड़की बिजली और छीन ली जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे जब क्षेत्र में बादलों की भीषण गड़गड़ाहट हो रही थी, अनिल अपने घर के भीतर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली सीधे उनके मकान पर आ गिरी। वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अनिल बुरी तरह झुलस गए। बदहवास परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी की। पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात शव अंतिम संस्कार के लिए शोकाकुल परिजनों को सौंपा जाएगा। प्रशासन की ओर से नियमानुसार आवश्यक कानूनी और आपदा राहत प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

http://आकाशीय बिजली का कहर,राजनगर में पिता की मौत, बेटी और बुजुर्ग पिता घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *