Saraikela Lightning Strike: सरायकेला में श्राद्ध कर्म के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, बच्ची समेत दो की मौत, पांच झुलसे

सरायकेला वज्रपात

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़कुम पंचायत के नुआगुड़ा गांव में रविवार शाम करीब छह बजे वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सरायकेला वज्रपात

​श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना उस समय हुई जब गांव में एक परिवार में श्रद्धा कर्म (श्राद्ध कार्यक्रम) चल रहा था। इस दौरान अनुष्ठान में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार वहां मौजूद थे। इसी बीच अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे कार्यक्रम स्थल पर आ गिरी। वज्रपात होते ही मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

​मृतकों में नौ वर्षीय मासूम शामिल

इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की पहचान नौ वर्षीय रोशनी सोरेन और 32 वर्षीय सोनू सरदार के रूप में हुई है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि मृतक रोशनी सोरेन की ही मां का श्राद्ध कर्म चल रहा था, और इस हादसे में मां के बाद बेटी की भी मौत हो गई।

​अस्पताल में घायलों का इलाज जारी, गांव में मातमी सन्नाटा

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां पांच लोगों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस अचानक हुए हादसे से नुआगुड़ा गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल

Adityapur Development: ऑल इंडिया मेयर काउंसिल: झारखंड के ₹2500 करोड़ की विकास राशि की वापसी के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले मेयर संजय सरदार, सौंपा विशेष मांग पत्र, आदित्यपुर ‘इंडस्ट्रियल स्मार्ट अर्बन ग्रोथ मॉडल’ सीतारामपुर डैम को ईको-टूरिज्म हब बनाने का रखा प्रस्ताव