सरायकेला: सीधी रेल सेवा की मांग को लेकर सांसद जोबा मांझी प्रतिनिधि प्रो. के.पी. सोरेन से मिला प्रतिनिधिमंडल, कटिहार तक दैनिक ट्रेन चलाने की मांग

सरायकेला सर्किट हाउस

सरायकेला। सरायकेला सर्किट हाउस में टाटानगर-सहरसा रेल सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सिंहभूम की सांसद श्रीमती जोबा मांझी के सांसद प्रतिनिधि सह शिक्षाविद् प्रोफेसर कालीपद सोरेन (के.पी. सोरेन) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

​प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर से सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया होते हुए कटिहार तक दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने तथा ट्रेन संख्या 28181/28182 के आंशिक मार्ग परिवर्तन के जरिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने की मांग की। समिति के अनुसार, इस सेवा से कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों यात्रियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों व व्यवसायियों को ट्रेन बदलने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
​प्रो. के.पी. सोरेन के माध्यम से ज्ञापन स्वीकार करते हुए सांसद श्रीमती जोबा मांझी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस जनहित के मुद्दे पर शीघ्र रेल मंत्रालय और रेल मंत्री से बातचीत कर आवश्यक पहल करेंगी।

​बोल बम कीर्तन समारोह का आमंत्रण

मुलाकात के दौरान मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर की ओर से आगामी 19 सितंबर 2026 को संध्या 6:30 बजे दुर्गा मंदिर मैदान (पथ संख्या 7-8, आदित्यपुर-2) में आयोजित होने वाले बोल बम कीर्तन समारोह के उद्घाटन हेतु सांसद जोबा मांझी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से निरंजन मिश्रा, अजय कुमार झा, अजय ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, आदित्य नारायण मिश्रा एवं इंद्रकांत झा उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने रेल सुविधा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *