आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत स्थित ‘श्री राम इंग्लिश उच्च विद्यालय, आदित्यपुर’ में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन अत्यंत धूमधाम और गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के उपमहापौर अंकुर सिंह उपस्थित थे। मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धु-कान्हू के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मनमोहक झांकियां एवं आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय की ओर से आदिवासी समुदाय से आए अभिभावकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अंकुर सिंह ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वहीं, प्रधानाध्यापक ने सभी देशवासियों को आदिवासी दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों व बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका सरिता बीना एक्का एवं विनीता कुमारी सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की कोऑर्डिनेटर नीतु कुमारी द्वारा दिया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं—पूजा सान्डिल, तृप्ति कुमारी, वंदना सिंह, सुषमा शर्मा, सुनिता वर्मा, संध्या विश्वकर्मा, नेहा कुमारी, प्रशांत गौरव, संगीता कुमारी सिंह, सिमी कुमारी, लक्ष्मी सिंह, मेजु कुमारी, रीता कुमारी, पायल गोप, राखी लेंयागी, कमलेश सिंह, एन. पी. सिंह, सिकन्दर आजम, सुदर्शन प्रसाद, रेणु कुमारी एवं शिवानी कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।







