एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन कल से, जुटेंगी 13 राज्यों की 150 प्रतिभागी

राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन 2026, एनआईटी जमशेदपुर,

आदित्यपुर: एनआईटी जमशेदपुर में 09 और 10 सितंबर को दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (नई दिल्ली) के मार्गदर्शन में एनआईटी जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (सरायकेला) के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

सम्मेलन में 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविद और नेतृत्वकर्ता शामिल होंगी। एनआईटी के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने इसे गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह मंच महिला शिक्षा और राष्ट्र के समग्र विकास को नई दिशा देगा।

​उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा और विशिष्ट अतिथि प्रो. गौतम सूत्रधार होंगे। अध्यक्षता एआईयू की महासचिव व न्यास की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. पंकज मित्तल करेंगी। इस दौरान न्यास की राष्ट्रीय संयोजिका सुश्री शोभा ताई जी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. अतुल कोठारी जी का मार्गदर्शन मिलेगा।

राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन 2026, एनआईटी जमशेदपुर,

​सम्मेलन के चार विचार सत्रों की रूपरेखा:

* ​सत्र 1: संचालन डॉ. आकृति गुप्ता करेंगी और मुख्य वक्ता जैमीपोल की एमडी सुश्री स्वाति बसु होंगी।
* ​सत्र 2: संचालन डॉ. अनामिका करेंगी और मुख्य वक्ता टीएमएच नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. उपमा होंगी।
* ​सत्र 3: संचालन डॉ. एकादशी जी करेंगी और मुख्य वक्ता दौलतराम कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सविता रॉय होंगी।
* ​सत्र 4: संचालन श्रीमती मिमी सिकिया करेंगी और मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज व डीएसपी अरुणा मिश्रा होंगी।
​समापन सत्र का संचालन डॉ. कविता परमार करेंगी। इसके मुख्य अतिथि झारखंड के सूचना आयुक्त श्री शिवपूजन पाठक, विशिष्ट अतिथि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा और सौराष्ट्र विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. नीलांबरी जी होंगी।

​आयोजन की संयोजिका कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. शुक्ला महंती, सह-संयोजिका डॉ. कविता परमार और सह-संस्था संयोजक कुलसचिव डॉ. सरोज कुमार सारंगी हैं। प्रेस वार्ता को डॉ. शुक्ला महंती, झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पियूष रंजन, डॉ. शीतल कुमारी, डॉ. कविता परमार, डॉ. सरोज कुमार सारंगी और डॉ. विजय कुमार सिंह ने संबोधित किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनएसएमसीएच कैथलैब

Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं