शहीदों के बलिदान को नमन, जल-जंगल-जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

गुवा गोलीकांड

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा गोलीकांड के अमर शहीदों की स्मृति में मंगलवार को गुवा बाजार स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। हर वर्ष की परंपरा के तहत आयोजित कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी और मनोहरपुर विधायक जगत माझी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने शहीद वेदी पर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सलाई और डेरवां में गुवा गोलीकांड के शहीदों को सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने तथा उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

शहीदों के उद्देश्य को आगे बढ़ाना जरूरी : जोबा माझी

सांसद जोबा माझी ने कहा कि शहीदों को केवल श्रद्धांजलि अर्पित कर देना पर्याप्त नहीं है। जिन उद्देश्यों और अधिकारों के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अपनी जान की कुर्बानी दी, उन्हें समझना और उस संघर्ष को आगे बढ़ाना भी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकारों के लिए हमारे लोगों ने लंबी लड़ाई लड़ी और अनेक लोगों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि सभी लोग एकजुट होकर उन उद्देश्यों की रक्षा का संकल्प लें।

जल, जंगल और जमीन की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी

जोहा माझी ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके संघर्ष और कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए रास्ते पर चलना और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करना आवश्यक है।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

श्रद्धांजलि सभा में गुवा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शहीद स्थल पहुंचे। लोगों ने शहीदों की वेदी पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाने तथा अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद स्थल पर श्रद्धा और सम्मान का माहौल बना रहा। लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

http://जगन्नाथपुर इंटर कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस और गुवा गोलीकांड शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर छात्रों के साथ बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनएसएमसीएच कैथलैब

Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं