Adityapur: दर्दनाक हादसा: आरआईटी थाना क्षेत्र के वार्ड 35 में बिजली गिरने से युवती की मौत

आकाशीय बिजली से युवती की मौत

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 35 स्थित कुलुपटांगा लोर साई फुटबॉल मैदान के समीप मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 21 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतका की पहचान कुलुपटांगा बस्ती निवासी सुनील लोहार की 21 वर्षीय पुत्री मुस्कान लोहार के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे मौसम के अचानक बिगड़ने के साथ तेज गर्जन और वज्रपात हुआ। इसी दौरान कुलुपटांगा लोर साई फुटबॉल मैदान के पास मौजूद मुस्कान लोहार आकाशीय बिजली की सीधी चपेट में आ गई। वज्रपात का झटका लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़ी और अचेत हो गई।

 

​घटना की सूचना मिलते ही वार्ड संख्या 35 के पार्षद प्रतिनिधि सह सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू पाड़िया तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से झुलसी युवती को आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने युवती की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।

​घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से आपदा प्रबंधन के तहत तत्काल मुआवजा देने की मांग की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनएसएमसीएच कैथलैब

Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं