Chandil: निखार सबलोक हत्याकांड: कुख्यात सिंटू सिंह गिरफ्तार, पिस्टल और बाइक बरामद

निखार सबलोक हत्याकांड

सरायकेला: चाण्डिल के आसनबनी स्थित चर्चित ‘10th माइल होटल’ में बीते 24 अगस्त को हुई निखार सबलोक (33 वर्ष) की सनसनीखेज  हत्याकांड  की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने इस खौफनाक वारदात में शामिल मुख्य षड्यंत्रकारियों और शूटरों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। मामले में कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह समेत कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Jamshedpur- Saraikela: निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा: जमीन विवाद में 15 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, हथियार व कार के साथ 6 गिरफ्तार

​होटल में मारी गई थी गोली, इलाज के दौरान तोड़ा था दम

बिष्टुपुर/कदमा निवासी निखार सबलोक पर होटल में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। टीएमएच में इलाज के दौरान निखार ने दम तोड़ दिया था। मृतक के पिता संजीव सबलोक के बयान पर चाण्डिल थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। घटना की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी जमशेदपुर और एसपी सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में एक संयुक्त एसआईटी गठित की गई।

​रांची से कार और 6 शूटर पहले ही दबोचे गए थे

तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के सहारे एसआईटी ने वारदात के बाद भागने में प्रयुक्त लाल रंग की हुंडई आई10 (JH 05 AN 5503) कार को रांची से बरामद किया। वहीं, अशोक कुमार सिंह (राघव), सुनील रजक, रितेश सिंह, सुशील केराई तथा यूपी के सुल्तानपुर निवासी राज कुमार सिंह व अंकित सिंह को दो पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर 2 सितंबर को ही जेल भेज दिया गया था।

​सिंटू सिंह पर दर्ज हैं हत्या व रंगदारी के 9 मुकदमे

इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने आशियाना ब्रह्मानंद निवासी कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बजाज एवेंजर बाइक (JH01FF – 0779), 2 मोबाइल और 1 लोडेड पिस्टल (जिंदा कारतूस समेत) बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सिंटू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट व रंगदारी के करीब 9 संगीन मामले दर्ज हैं।

http://Adityapur: आदित्यपुर पुलिस की कामयाबी: जगरनाथ गोप हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनएसएमसीएच कैथलैब

Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं