गम्हरिया: गम्हरिया इंग्लिश स्कूल परिसर में बुधवार को नवनियुक्त छात्र परिषद के गठन एवं पदभार ग्रहण के उपलक्ष्य में गरिमामय ‘निवेश एवं शपथ ग्रहण समारोह’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और विद्यालय के प्रति सेवा भाव का संचार करना था।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय बैंड की सुमधुर धुन और उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू रॉय के औपचारिक स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात माँ सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम को गति दी गई। उपाध्यक्ष श्रीमती रिंकू रॉय ने विशिष्ट अतिथि विक्टर एंथनी का स्वागत किया। समारोह में विद्यालय के निदेशक सुब्रतो रॉय, उपाध्यक्ष रिंकू रॉय, प्रशासक रीमा बनर्जी एवं सचिव शिप्रा पाल ने सभी नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बैज और सैश पहनाकर पदभार सौंपा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या किरण चोल्ली एवं प्रबंधक मुकेश पाठक ने भी उपस्थित रहकर छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
शपथ ग्रहण के दौरान छात्र नेताओं ने विद्यालय के नियमों, आदर्शों और अनुशासन की मर्यादा बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

नवनियुक्त छात्र परिषद की सूची:
* एसपीएल (SPL): सकेत कुमार पंडित
* एएसपीएल (ASPL): सोनाक्षी कुमारी
* बैंड प्रतिनिधि: रौनीत कुमार ठाकुर, आयुष कुमार ठाकुर
* अनुशासन प्रभारी: करण बेज, सानू तिवारी, प्रियांशु राजभर, कस्तूरी कुमारी
* प्रार्थना सभा प्रभारी: आदर्श दुबे, दीपिका दे
* गतिविधि प्रभारी: खुशी प्रमाणिक, अनीमा बेज
* काउंसलर्स: अनन्या कुमारी, रिया यादव, आरती चौधरी, अमरजीत हलदार, प्रियंका मंडल, आयुषी प्रमाणिक, कनिका प्रमाणिक एवं चंचला कुमारी
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास जताया कि यह नई छात्र परिषद विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।








