Adityapur: वनभूमि पर जबरन हाईमास्ट लाइट लगाने और खरीद-बिक्री की साजिश का आरोप, पार्षद वनमाली दास बोले— ‘बिना ग्राम सभा नहीं होने देंगे मनमानी’, DC से की शिकायत

भुरकाडीह हाईमास्ट लाइट विवाद

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 01 अंतर्गत मौजा-भुरकाडीह में वन विभाग की भूमि पर बिना ग्राम सभा की सहमति के हाईमास्ट लाइट लगाए जाने और जमीन की अवैध खरीद-बिक्री की कोशिशों को लेकर विवाद गहरा गया है.

इस मामले में वार्ड 1 के पार्षद वनमाली दास ने कड़ा रुख अपनाते हुए सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सरायकेला के उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

भुरकाडीह हाईमास्ट लाइट विवाद

​पार्षद वनमाली दास ने अपने बयान में दोटूक कहा कि मौजा-भुरकाडीह में स्थानीय ग्रामीणों और आमसभा की अनदेखी कर मनमाने ढंग से हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है, जिसे ग्रामीण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के मेयर
संजय सरदार, संबंधित ठेकेदार और गणेश सरदार (पिता- लाल सरदार) की मिलीभगत से यह कार्य कराया जा रहा है.

​पार्षद दास के मुताबिक, जिस स्थल पर लाइट स्थापित की जा रही है, वह वन विभाग की भूमि है. गणेश सरदार द्वारा इस सरकारी वन भूमि को अवैध तरीके से बेचने और कब्जा करने की योजना बनाई जा रही है, जिसके लिए जबरन सरकारी योजना का इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने मांग की कि इस लाइट को ग्राम सभा से विधिवत पारित कराकर भुरकाडीह के किसी उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर लगाया जाए तथा वन भूमि की खरीद-बिक्री में जुटे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो.

​इस पत्र की प्रतिलिपि वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ, आदित्यपुर थाना प्रभारी और गम्हरिया के अंचल अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है. ज्ञापन पर पार्षद वनमाली दास समेत दिलु मुर्मू, विजय सरदार, बुधेश्वर माझी, बुधेश्वर सरदार, फूलचंद सरदार सहित कई ग्रामीणों मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *