Adityapur: आदित्यपुर में राजद का विरोध-प्रदर्शन: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, मतदाता सूची में गड़बड़ी का लगाया आरोप

आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर सरायकेला जिला राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

आदित्यपुर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद), सरायकेला जिला इकाई की ओर से शनिवार शाम आदित्यपुर स्थित आकाशवाणी चौक पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

राजद नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बिना उचित सत्यापन के मनमाने ढंग से नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नेताओं का कहना था कि चुनाव आयोग निष्पक्षता छोड़कर पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है, जिससे सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर सरायकेला जिला राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

​राजद नेताओं ने दो टूक कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव ही भारतीय लोकतंत्र की असली रीढ़ हैं। मतदाता सूची से संबंधित हर काम पूरी पारदर्शिता और वैधानिक नियमों के तहत होना चाहिए। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि पात्र मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित की जाए और वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों से जुड़ी तमाम शिकायतों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।

​इस विरोध-प्रदर्शन में मुख्य रूप से बीरेंद्र सिंह यादव, श्री राम यादव, डी. एन. सिंह, कबिलास यादव, बैजू कुमार, राजेश यादव, संजय सिंह, मुन्ना कुमार, बिंदेश्वरी सिंह, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद सम्साद, अयोध्या गिरी, श्री भगवान राय, सकलदेव राय, अरबिंद यादव, मुन्ना यादव, अजीत कुमार, बीरेंद्र कुमार, विमल, शिवा, महेंद्र एवं संतोष कुमार समेत कई प्रमुख पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। नेताओं ने संकल्प दोहराया कि जनता के संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए राजद सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *