Saraikela: सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर, लगेंगे ‘नो पार्किंग’ बोर्ड, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

रायकेला मार्ग, यातायात पुलिस, अवैध पार्किंग,

सरायकेला: कांद्रा से सरायकेला मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग और उसके कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रायकेला मार्ग, यातायात पुलिस, अवैध पार्किंग,

​थाना प्रभारी ने बताया कि कांद्रा से सरायकेला तक औद्योगिक क्षेत्रों के कारण दिन-रात भारी वाहनों का भारी दबाव रहता है। मार्ग पर स्थित कंपनियों में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए आने वाले ट्रक चालक अक्सर सड़कों के किनारे खतरनाक तरीके से गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण मार्ग संकरा हो जाता है और आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं, जिससे आम जनता को भी आवागमन में भारी असुविधा होती है।

 

​पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार यह स्पष्ट किया गया है कि किसी भी औद्योगिक इकाई या आम नागरिक के वाहन को सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे मार्ग पर चिह्नित स्थानों पर ‘नो पार्किंग’ के संकेतक बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

​पुलिस प्रशासन केवल दंडात्मक कार्रवाई तक सीमित न रहकर चालकों को जागरूक करने पर भी बल दे रहा है। माइक के माध्यम से मार्ग पर लगातार एनाउंसमेंट कर चालकों को निर्धारित स्थलों पर ही गाड़ी पार्क करने की अपील की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। यातायात प्रभारी ने दोहराया कि सुरक्षित यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए विभाग पूरी तरह संकल्पित है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *