Adityapur: कामरेड जनवादी सत्य नारायण सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, आपातकाल के संघर्षों को याद कर जुटे कई गणमान्य

आदित्यपुर में कामरेड जनवादी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के पूज्य पिता, प्रखर कामरेड एवं जनवादी व्यक्तित्व स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 16 स्थित आवास पर गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस दौरान परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वर्गीय सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
​श्रद्धांजलि कार्यक्रम से पूर्व वैदिक विधि-विधान के साथ उनके पुत्र पंकज कुमार सिंह एवं पुत्रवधू अस्मिता कुमारी द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई, जिसके उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

​सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह के जनवादी विचारों और सामाजिक सरोकारों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि स्व. सिंह स्वर्गीय राम छवि सिंह के प्रमुख सहयोगियों में से एक थे और उन्होंने आपातकाल (इमरजेंसी) के दौर में जुल्म के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरायकेला जेल में 10 दिनों की कैद भी काटी थी। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि उनके विचार और जनपक्षधर सोच सदैव समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी।

आदित्यपुर में कामरेड जनवादी स्वर्गीय सत्य नारायण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
​

कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित:

श्रद्धांजलि सभा में राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, डीएन सिंह, संजय कुमार सिंह, एसएन यादव, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, प्रो. सुरेंद्र कुमार महतो, कुमार बिपिन बिहारी, सत्येंद्र प्रभात, सुरेश धारी, आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, श्री भगवान सिंह, एसडी प्रसाद, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह यादव, छविनाथ प्रसाद, मनोज पासवान, राजेश्वर पंडित, प्रमोद गुप्ता, देव प्रकाश देवता, सावन गुप्ता, कमलेश कुमार, संतोष यादव, भुनेश्वर यादव, आरके अनिल, राकेश कुमार, सुनील शर्मा, मनोज चौरसिया, अधिवक्ता नीरज कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रभास कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा, आशुतोष गुप्ता, सिमरन मेहरा, फौजी शैलेंद्र सिंह, राजेश यादव, श्याम कुमार, ओम प्रकाश, विनोद कुमार सिंह तथा मनोज कुमार मुन्ना सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *