Road Accident : तेज रफ्तार टेंपो ने साइकिल सवार मां-बेटी को मारी टक्कर, महिला की मौत; बेटी गंभीर

तांतनगर सड़क हादसे में महिला की मौत और बेटी घायल

Chaibasa (चाईबासा): पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर ओपी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा हिंदूडीह गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टेंपो ने साइकिल सवार मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, हिंदूडीह गांव निवासी श्रीमती गोप (38 वर्ष) अपनी बेटी दीपा कुमारी गोप के साथ साइकिल से कटभारी से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

चांडिल में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से पॉलिटेक्निक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मां-बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने श्रीमती गोप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपा कुमारी गोप की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह मृतका के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि टेंपो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

मुआवजे की मांग

घटना के बाद हिंदूडीह गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता देने और घायल बेटी के इलाज में मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

http://Chandil: चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा ;मेला देखकर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *