दुर्गापूजा से पहले पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; 70 लीटर शराब बरामद

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी

Chaibasa (चाईबासा): दुर्गापूजा पर्व को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत किरीबुरू और नोवामुंडी थाना क्षेत्रों के सुदूरवर्ती इलाकों में छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 70 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

उत्पाद विभाग के अनुसार, किरीबुरू थाना क्षेत्र के बराईबुरु और टाटिबा तथा नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मुर्गासाईं और डांगुवापोसी इलाके में विशेष छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध रूप से संचालित दो महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है।

वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में अवैध शराब बिक्री के दो ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। टीम ने मौके से शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

West Singhbhum News Illegal Liquor : पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त; एक गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध महुआ शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की छापेमारी

750 किलो जावा-महुआ किया गया नष्ट

छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से करीब 70 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए भट्ठियों में तैयार किया गया करीब 750 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पूरी कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ कुल चार अभियोग दर्ज किए गए हैं।

लाइसेंसी शराब दुकानों की भी जांच

दुर्गापूजा के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुज्ञप्तिप्राप्त शराब दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अक्टूबर को कंपोजिट शराब दुकान, बेगुना और कंपोजिट शराब दुकान, पदमपुर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों और विक्रेताओं को नियमों के अनुसार दुकान संचालित करने, सभी प्रचलित ब्रांड उपलब्ध रखने और निर्धारित MRP पर ही शराब बेचने का निर्देश दिया गया। साथ ही लाइसेंस की सभी शर्तों का सख्ती से पालन करने को कहा गया।

जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

http://Kharsawan: खरसावां में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *