West Singhbhum News Illegal Liquor : पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त; एक गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की छापेमारी में जब्त अवैध चुलाई शराब और जावा-महुआ

Chaibasa (चाईबासा)। पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के बांसपानी और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के खुटियापदा में छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया।

सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, शराब माफियाओं में हड़कंप

पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की छापेमारी में जब्त अवैध चुलाई शराब और जावा-महुआ

कार्रवाई के दौरान दोनों स्थानों पर संचालित अवैध शराब की भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। टीम ने मौके से तैयार 30 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब बनाने के लिए रखा गया करीब 460 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ बरामद किया। बरामद जावा-महुआ को नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।

अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार बताया गया है। उत्पाद विभाग ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पश्चिमी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की छापेमारी में जब्त अवैध चुलाई शराब और जावा-महुआ

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पश्चिमी सिंहभूम में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस, अग्निशमन एवं मेडिकल सेवा के लिए 112 पर डायल करें।

http://मंझारी में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *