Kandra: सालमपाथर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, झामुमो नेता कृष्णा बास्के और सांसद प्रतिनिधि प्रो. केपी सोरेन ने की युवाओं की सराहना

Gamharia (गम्हरिया) : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सालमपाथर नव प्राथमिक विद्यालय परिसर में सामाजिक संगठन ‘आदिम जुवान जुमीद गावंता’ की ओर से चौथे रक्तदान शिविर का गरिमामयी आयोजन किया गया।

रक्तदान

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड का रक्तदान शिविर, 175 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

‘नई जिंदगी परिवार’ और ‘जमशेदपुर ब्लड सेंटर’ के तकनीकी सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 150 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया। सुबह से ही ग्रामीण व युवा रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी व्यक्ति को अप्रत्याशित रूप से पड़ सकती है। ऐसे में समय पर मिलने वाली रक्त की एक-एक बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। उन्होंने समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

 

​वहीं, सम्मानित अतिथि सह सांसद प्रतिनिधि प्रो. केपी सोरेन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित होता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

 

​शिविर में अतिथि के रूप में झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, समाजसेवी अविनाश सोरेन, प्रधानमंत्री कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित सोखेन हेम्ब्रम, झारखंड छात्र मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष होपना बेसरा, मुख्य संरक्षक सीताराम हेम्ब्रम, सह संरक्षक सुधीर किस्कू तथा बुरुडीह की मुखिया संगीता कुमारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के जीवनरक्षक अभियान जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

 

http://Saraikela:रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट-5 में 10वां महारक्तदान शिविर आयोजित,कर्मचारियों के उत्साह से 630 यूनिट रक्त का विशाल संकलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *