15 अगस्त के दिन झारखंड के पांच केंद्रीय कारा से रिहा होंगे 32 कैदी, अच्छे आचरण का मिला इनाम

Ranchi:- स्वतंत्रता दिवस के दिन झारखंड के पांच केंद्रीय कारा से 32 कैदी रिहा होंगे। झारखंड सरकार ने अच्छे आचरण के इनाम स्वरूप इन सभी कैदियों की शेष सजा माफ कर दी है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से 10, हजारीबाग के जयप्रकाश नारायण केद्रीय कारा से 12, घाघडीह केद्रीय कारा से 3, गिरीडीह केद्रीय कारा से एक और दुमका स्थित केद्रीय कारा से 6 कैदी शामिल हैं।

जो कैदी होंगे रिहा-
बिरसा मुंडा केद्रीय कारा से राजेद्र साहू (65), विद्याधर पातर (60), बिरसा सिंह (47), संजय भगत (26), मंटू साहू (37), विमल साहू (40), बुद्धेश्वर साहू (48), अयूब अंसारी (44), तेबूं उरांव (53) और परासण गुड़िया (33) रिहा किये जायेंगे। जयप्रकाश नारायण केद्रीय कारा हजारीबाग से सुगवा उर्फ सुगिया देवी (65), मकबूल अंसारी (73), इशाक मियां (66), यमुना सोनार (77), काशीनाथ महतो (65), कृष्णा बेहरा (29), गंगाधर मंडल (51), राजू रवानी (27), राजू भूइयां (25), मो इरफान अंसारी (39), पंकज दुबे उर्फ संतोष दुबे (38) और अजय सिंह (31) रिहा होंगे. घाघडीह सेट्रल जेल से सुचानंद सिंह (41), शत्रुध्न सिंह (31) और अकल सिंह (26) रिहा किये जायेंगे. गिरिडीह सेट्रल जेल से रियाज अंसारी (37), दुमका केद्रीय कारा से जैनुल शैख (48), बलबीर कुंवर (26), फूले भंडारी (58), सोमा बेसरा (55), गुरु प्रसाद महतो (51) और राजकिशोर मंडल (59) को छोड़ा जायेगा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *