चाईबासा: चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नोवामुंडी, जेटेया और टोंटो थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

Chaibasa (चाईबासा) :  पश्चिमी सिंहभूम जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नोवामुंडी, जेटेया और टोंटो थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने की।

चक्रधरपुर में हनुमान मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी, आरोपी गिरफ्तार; 8,284 रुपये बरामद

पुलिस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जेटेया थाना कांड संख्या 12/26 के तहत 6 अक्टूबर 2026 को चोरी की घटना सामने आई थी। शिकायत के मुताबिक, एक व्यक्ति के घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी किया गया था। इसी तरह नोवामुंडी थाना कांड संख्या 30/26 में भी चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, घर में घुसकर मोबाइल फोन चोरी करने का प्रयास किया गया और आरोपी ने हथियार दिखाकर धमकाने की कोशिश की थी।

 

 

इसके अलावा टोंटो थाना कांड संख्या 55/26 में 8 अक्टूबर को चोरी की एक अन्य घटना दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि घर से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

 

इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने जांच और छापेमारी के दौरान अखिल मुंडा उर्फ बच्चा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 26 वर्ष बताई गई है। वह ओडिशा के क्योंझर जिले के बड़बिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टुकुरा गांव का निवासी है।

 

छापामारी दल में जेटेया, नोवामुंडी और संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ हाटगम्हरिया, मंझारी और मुफ्फसिल थाना, चाईबासा में पूर्व में मामले दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।

 

पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को जिले में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

http://चक्रधरपुर में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, बिहार के तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 मोबाइल बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *