आदित्यपुर ‘वेज रोल’ हत्याकांड के बाद एक्शन में पुलिस: खाऊ गली से हटा अतिक्रमण, कई ठेले जब्त, भाजपा नेता सावन गुप्ता ने साधा निशाना

Adityapur (आदित्यपुर) :  आदित्यपुर स्थित आयडा गेट के सामने ‘खाऊ गली’ में मंगलवार देर रात वेज रोल को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया।

आदित्यपुर खाऊ गली में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, तीन घायल, पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

​थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने खाऊ गली में विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से लगाए गए लोहे के ठेले, खोमचे व गुमटियों को जब्त कर मुख्य मार्ग को पूरी तरह खाली कराया गया।

​लिखित शिकायतों के बावजूद सोता रहा प्रशासन: सावन गुप्ता

इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा नेता सावन गुप्ता ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि खाऊ गली में अवैध दुकानों, शाम ढलते ही लगने वाले जमावड़े, सड़क जाम और खुलेआम शराबखोरी को लेकर स्थानीय नागरिकों व उनके द्वारा पूर्व में भी निगम व पुलिस को लिखित शिकायतें दी गई थीं।

​सावन गुप्ता ने कड़े शब्दों में कहा कि यदि संबंधित विभाग समय रहते अवैध कब्जों पर कार्रवाई करता, तो आज एक निर्दोष परिवार का चिराग न बुझता। उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से महज खानापूर्ति न कर शहर भर में सख्त और स्थायी अभियान चलाने की मांग की है, ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

http://Adityapur: वेतन के पैसों के लालच में दोस्तों ने ली थी जान, आदित्यपुर पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाया हत्याकांड

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *