Jamshedpur (जमशेदपुर) : कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) झारखंड की ओर से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन व प्रदर्शनी ‘सीआईआई झारखंड सेफ्टी टॉक 2026’ का 27 अक्टूबर को द क्रूज, जमशेदपुर में समापन हो गया।

‘सुरक्षित कार्यस्थल, सुरक्षित लोग, मजबूत कल’ थीम पर आयोजित इस सम्मेलन के दूसरे दिन उद्योगों में जानलेवा जोखिमों की रोकथाम, मानवीय कार्यकुशलता और सड़क सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई।
सम्मेलन के सत्र ‘द रोड इज आल्सो अ वर्कप्लेस’ में मुख्य वक्ता जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा की सीख घर से शुरू होकर हर जगह लागू होनी चाहिए। इस दौरान लॉजिस्टिक्स, फ्लीट ऑपरेशंस और यात्रा जोखिम प्रबंधन पर विचार रखे गए। सत्र में सीआईआई झारखंड सेफ्टी पैनल के कन्वीनर व टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी नीरज सिन्हा, को-कन्वीनर व यूनाइटेड इंफ्राकोर लिमिटेड के एमडी किशन सोंथालिया और अब्रेस्ट इंजीनियरिंग कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर जसपाल सिंह ने विचार व्यक्त किए।
वहीं उच्च जोखिम वाले उद्योगों में घातक हादसों की रोकथाम पर आयोजित सत्र में टाटा स्टील के चीफ सेफ्टी अगम कुमार, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के हेड-मेंटेनेंस हरिकेश यादव, अब्रेस्ट इंजीनियरिंग कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर जसपाल सिंह, टाटा कमिंस के जीएम ईएचएस मुकेश सिंह और जिंदल स्टील लिमिटेड के हेड-फायर एंड सेफ्टी शुभाशीष चक्रवर्ती ने हजार्ड्स एनर्जी आइसोलेशन, मोबाइल इक्विपमेंट सुरक्षा और कन्फाइंड स्पेस मैनेजमेंट पर जोर दिया।
‘सेफ्टी इन एक्शन’ गोलमेज बैठक का संचालन हाइको इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी व सीईओ तापस साहू ने किया। इसमें टीआरएफ लिमिटेड के चीफ सेफ्टी संतोष सिंह, ग्रेसिम इंडस्ट्रीज के हेड सेफ्टी देश दीपक, पीईआरएफ के हेड (डोमेस्टिक सेल्स) शिव गुप्ता, सेफवेल इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर आदित्य सर्राफ और यूनिकेयर इमरजेंसी इक्विपमेंट के बिजनेस हेड दुर्जय कांजीलाल ने शॉपफ्लोर सेफ्टी और आधुनिक तकनीक पर चर्चा की।
सम्मेलन में ई-स्क्वायर एलायंस की को-फाउंडर व डायरेक्टर डॉ. नलिनी गुलाटी, द टाटा पिगमेंट्स के एमडी सरोज बनर्जी, मैनेजमेंट कंसलटेंट डॉ. चंद्रेश्वर खान, आईपीएएफ के मिडिल ईस्ट व साउथ एशिया रीजनल मैनेजर जेसन वुड्स, क्लिफ क्लाइम्बर्स के डायरेक्टर अतुल आनंद, इंडियन इनोवेटिक्स के जीएम सुनील पटेल, सिंगिंग रॉक के सेल्स मैनेजर मार्टिन जेक तथा मनोवैज्ञानिक व मनोचिकित्सक कुर्रतुल ऐन ने भी सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने पर अपने विचार रखे।
टाटा स्टील को झारखंड विद्युत नियामक आयोग का झटका, 11.82 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश







