गम्हरिया थाना प्रभारी बने इंस्पेक्टर राजेश टुडू, एसपी की सख्त कार्रवाई के बाद संभाली कमान

थाना परिसर में महिला से दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, छह पुलिसकर्मी निलंबित

 

 

Gamgaria (गम्हरिया): गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए थाना प्रभारी के पद पर बदलाव किया है। सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को एसपी की उपस्थिति में राजेश टुडू ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।

गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म, SP मनोज स्वर्गीयारी ने थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, SIT गठित

पदभार संभालने के बाद नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश टुडू ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। साथ ही आम जनता, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

 

गौरतलब है कि गम्हरिया थाना में घरेलू विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराने पहुंची एक असहाय महिला के साथ थाना परिसर के भीतर ही दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई थी। घटना के उजागर होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने तत्काल कड़ी कार्रवाई की थी। कर्तव्यहीनता और गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

 

नए थाना प्रभारी की नियुक्ति को घटना के बाद पुलिस व्यवस्था में सुधार और आम जनता का भरोसा बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब क्षेत्र के लोगों की नजरें नए थाना प्रभारी की कार्यशैली और पुलिस प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

http://गम्हरिया थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची पीड़िता ने पुलिसकर्मी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसडीपीओ ने की जांच

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *