Adityapur RIT Murder Case: आरआईटी मीरुडीह हत्यकांड: दूसरे पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Adityapur (​आदित्यपुर) : आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरूडीह बस्ती में रविवार रात एक युवक ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 32 वर्षीय राधिका सवैया के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दूसरे पति विजय बानरा (26) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 1 नवंबर की रात करीब 8:45 बजे की है।

आदित्यपुर : रंगदारी मांगने के आरोप में 5 अपराधी गिरफ्तार, झूठी साजिश रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश नाकाम

मीरूडीह बस्ती में घरेलू विवाद के दौरान कुण्डासोली (राजनगर) निवासी विजय बानरा ने अपनी पत्नी राधिका सवैया पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में राधिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​घटना के संबंध में मृतका की सास बसंती सिंकू ने आरआईटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत कांड संख्या 46/2026 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

 

​थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी विजय बानरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून लगा चाकू, खून से सनी शर्ट, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

http://Adityapur: आदित्यपुर में मामूली विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने बचाई जान; 3 नामजद आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *