आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जरूरतमंद व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्ड 19, रोड नंबर 15 में पार्षद बिजेश सिंह उर्फ टोंडी सिंह के द्वारा विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस मौके पर 500 छठ व्रतियों के बीच आवश्यक पूजन सामग्री के संपूर्ण किट का वितरण किया गया।
वितरित की गई पूजन किट में गेहूं, शुद्ध गुड़, पारंपरिक बांस का सूप और नारियल जैसी अनिवार्य वस्तुएं शामिल थीं, ताकि व्रतियों को अनुष्ठान संपन्न करने में किसी प्रकार की कठिनाई न आए। सामग्री पाते ही व्रतियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने वार्ड पार्षद के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर स्थानीय पार्षद बिजेश सिंह उर्फ टोंडी सिंह ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में व्रतियों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म और सौभाग्य का कार्य है। उन्होंने बताया कि समिति पिछले एक दशक से लगातार इस परंपरा का निर्वहन कर रही है और हर साल अधिक से अधिक परिवारों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया जाता है। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी श्रद्धालु की पूजा अधूरी न रहे।

कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित बनाने में सदस्यों व स्थानीय ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस सेवा कार्य में संतोष पांडेय, रामानुज, उमेश सिंह, मन्नू तिवारी, मनीष, राजेश कुमार, राजू मिश्रा, संपत, पप्पू सिंह, अशोक मिश्रा, राजीव मोहन सिंह, छोटन और नवीन पांडेय जुटे रहे। वहीं मातृशक्ति की ओर से अंजू देवी, मंजू सिंह, अंजली, विनीता और मीरा ने वितरण व्यवस्था संभालने में विशेष योगदान दिया।







