छठ पूजा पर टाटानगर-छपरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 12 नवंबर से मिलेगी सुविधा; जानें पूरा टाइम टेबल

Jamshedpur (जमशेदपुर) : छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर और छपरा के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) के तहत टाटानगर-छपरा-टाटानगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

रेलवे ने इस ट्रेन का नंबर 08185/08186 निर्धारित किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी।

छठ स्पेशल ट्रेन
छठ स्पेशल ट्रेन

http://छठ पूजा 2025: यात्रियों की वापसी यात्रा के लिए भारतीय रेल ने चलाईं 12,000 स्पेशल ट्रेनें, टाटानगर-राउरकेला में विशेष इंतज़ाम

कब-कब चलेगी ट्रेन?

रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार:

  • ट्रेन संख्या 08185 (टाटानगर-छपरा): 12 नवंबर (गुरुवार) और 17 नवंबर (मंगलवार) को चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 08186 (छपरा-टाटानगर): 13 नवंबर (शुक्रवार) और 18 नवंबर (बुधवार) को चलेगी।

टाटानगर से छपरा जाने का समय

ट्रेन संख्या 08185 टाटानगर से शाम 6:10 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 10:30 बजे छपरा पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों का समय:

  • टाटानगर – शाम 6:10 बजे
  • चांडिल – शाम 7:10 बजे
  • पुरुलिया – शाम 7:50 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी – रात 8:55 बजे
  • चंद्रपुरा – रात 9:30 बजे
  • धनबाद – रात 10:40 बजे
  • चित्तरंजन – रात 11:52 बजे
  • मधुपुर – रात 12:48 बजे
  • जसीडीह – रात 1:28 बजे
  • झाझा – रात 2:45 बजे
  • किऊल – सुबह 3:40 बजे
  • बरौनी – सुबह 6:00 बजे
  • हाजीपुर – सुबह 8:18 बजे
  • सोनपुर – सुबह 8:33 बजे
  • छपरा – सुबह 10:30 बजे

छपरा से टाटानगर वापसी का समय

ट्रेन संख्या 08186 छपरा से दोपहर 12:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर इसका समय:

  • छपरा – दोपहर 12:40 बजे
  • सोनपुर – दोपहर 1:28 बजे
  • हाजीपुर – दोपहर 1:40 बजे
  • बरौनी – शाम 4:20 बजे
  • किऊल – शाम 5:45 बजे
  • झाझा – शाम 7:08 बजे
  • जसीडीह – शाम 7:48 बजे
  • मधुपुर – रात 8:20 बजे
  • चित्तरंजन – रात 9:13 बजे
  • धनबाद – रात 10:55 बजे
  • चंद्रपुरा – रात 12:05 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी – रात 12:40 बजे
  • पुरुलिया – रात 1:40 बजे
  • चांडिल – रात 2:53 बजे
  • टाटानगर – सुबह 4:00 बजे

18 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे की प्रेस विज्ञप्ति में ट्रेन की प्रस्तावित संरचना 18 आईसीएफ कोच की बताई गई है। इसमें 15 सामान्य श्रेणी के कोच, एक एसी चेयर कार तथा दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

छठ पूजा के अवसर पर बिहार जाने और वहां से वापस लौटने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

नोट: यात्रा से पहले यात्री रेलवे के आधिकारिक पूछताछ माध्यम से समय, ठहराव और टिकट की उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लें।

Adityapur station train halt:आदित्यपुर स्टेशन पर बिहारगामी ट्रेनों के ठहराव की माँग तेज़, छठ पूजा से पहले ट्रेन ठहराव की माँग रेल मंत्रालय से की अपील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *