आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो से मिले आदित्यपुर के उप महापौर अंकुर सिंह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

रांची स्थित आवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर की मुलाकात; सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा होने के बाद सियासी कयासों का दौर शुरू

​
Adityapur (आदित्यपुर) :  आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह ने झारखंड में एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से मुलाकात की।

 

Adityapur : कचरा समस्या के स्थायी समाधान के लिए काम शुरू होना जरूरी”: डिप्टी मेयर अंकुर सिंह के नेतृत्व में मीरूडीह पहुंचे पार्षदो, निगम दल का ग्रामीणों ने किया विरोध

उप महापौर ने राजधानी रांची स्थित सुदेश महतो के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनका अभिवादन किया। उप महापौर अंकुर सिंह ने स्वयं इस मुलाकात की तस्वीर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है। तस्वीरों के सार्वजनिक होने के बाद से ही स्थानीय और प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है।

​आधिकारिक तौर पर और उप महापौर के करीबी सूत्रों द्वारा आजसू पार्टी सुप्रीमो के साथ हुई इस भेंट को महज एक ‘शिष्टाचार मुलाकात’ बताया जा रहा है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय जानकारों के बीच इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कोल्हान क्षेत्र और विशेष रूप से आदित्यपुर की राजनीति में इस भेंट को भविष्य के राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

​गौरतलब है कि उप महापौर अंकुर सिंह इन दिनों एनडीए के शीर्ष नेताओं से लगातार संपर्क साध रहे हैं। इससे पूर्व विगत 30 सितंबर को भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात की थी। लगातार हो रही इन मुलाकातों ने निकाय राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। फिलहाल, इस मुलाकात के पीछे किसी ठोस राजनीतिक निर्णय की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है।

http://Adityapur: भाजपा का जल्द दामन थाम सकते हैँ डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू से मुलाकात के बाद चर्चाओं का दौर हुआ तेज, पार्टी के दिग्गज नेताओं का मिलता रहा है समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *