चाईबासा: पियूष त्यागी की घातक गेंदबाजी और पियूष कुमार की अर्धशतकीय पारी से चाईबासा क्रिकेट क्लब की रोमांचक जीत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 33वीं एस. आर. रूंगटा बी-डिविजन लीग 2026-27 में चाईबासा क्रिकेट क्लब (CCC) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब, चक्रधरपुर को तीन विकेट से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ चाईबासा क्रिकेट क्लब ग्रुप-बी की अंक तालिका में चार अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में भी अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग: फ्रेंड्स कोल्ट्स ने जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब को 109 रनों से हराया, क्वार्टर फाइनल की राह मजबूत

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब की टीम पियूष त्यागी की घातक गेंदबाजी के सामने 29.5 ओवर में 192 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अभिजीत मुनी ने 39 गेंदों पर 50 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं मो. ओवैस अंसारी ने 29 गेंदों पर 38 रन और युवराज सिंह ने 28 गेंदों पर 29 रन बनाए।

 

चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से लेग स्पिनर पियूष त्यागी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में महज 19 रन देकर तीन विकेट झटके। अमित राज सिंहदेव, अमर्त्य चौधरी, अभिनव सिंह और मन्नू राज को एक-एक विकेट मिला।

 

193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में सात विकेट खोकर 195 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

टीम की जीत के हीरो पियूष कुमार रहे, जिन्होंने 50 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में तीन विकेट लेने वाले पियूष त्यागी ने बल्ले से भी अपना दम दिखाया। उन्होंने महज 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए, जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। इसके अलावा अमर्त्य चौधरी ने 21 गेंदों पर 35 रन और राहुल राज ने 14 गेंदों पर 19 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया।

देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब की ओर से देवव्रत मुखर्जी ने पांच ओवर में 45 रन देकर दो विकेट हासिल किए। गोपी तांती, रोहन पासवान, अभिजीत मुनी और युवराज सिंह को एक-एक विकेट मिला।

लीग के अगले मुकाबले में गुरुवार को मेघाहातुबुरू क्रिकेट क्लब का सामना प्रताप क्रिकेट क्लब, चाईबासा से होगा।

http://एसआर रूंगटा बी-डिविजन लीग: एनसीसी बड़ा जामदा ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को 94 रनों से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *