सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजनगर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े करीब नौ साल पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी बीजी पूर्ति उर्फ रसाय पूर्ति (38) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजनगर थाना कांड संख्या 56/17 (पॉक्सो-25/17) का स्थायी वारंटी था। उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान (IPC) की धारा 376(i) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीजी पूर्ति उर्फ रसाय पूर्ति, पिता भोला पूर्ति, निवासी जोलडीहा, थाना राजनगर, जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई है। राजनगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और न्यायालय में प्रस्तुत किया।
न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से लंबित मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया का रास्ता साफ हुआ है। जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान जारी रखे हुए है।
http://चाईबासा में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार








