सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी की मौत

चाईबासा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार सेवानिवृत्त शिक्षक प्रदीप कुमार आचार्य को मारी टक्कर, शहर में शोक की लहर

 

सरायकेला: जिले में रविवार की रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और आर्म्स एक्ट मामले में तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चाईबासा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आने से जवाहर नवोदय विद्यालय के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी रहे प्रदीप कुमार आचार्य (65) की मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना के बाद से उनके परिवार और पूरे शहर में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप कुमार आचार्य रविवार रात करीब आठ बजे अपने भाई के घर से स्कूटी पर सवार होकर अपने आवास लौट रहे थे। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय चाईबासा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गौरतलब है कि प्रदीप कुमार आचार्य लगभग चार वर्ष पूर्व चाईबासा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह सरायकेला के हंसाउड़ी मोहल्ले में बस गए थे और चाईबासा रोड पर एक मॉल का संचालन कर रहे थे। अपने मिलनसार, हंसमुख और जिंदादिल स्वभाव के कारण वह शहर में काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी रुचि थी। इसी सक्रियता के चलते उन्होंने इसी वर्ष फरवरी-मार्च में संपन्न हुए सरायकेला नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल सकी थी। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिचित, शुभचिंतक और स्थानीय लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

 

http://Seraikela Municipal Election Results: सरायकेला नगर पंचायत: झामुमो समर्थित मनोज चौधरी ने लहराया जीत का परचम, राजघराने के आदित्य सिंह देव को दी मात, दो राउंड की गिनती में तय हुआ फैसला; जीत के बाद बोले चौधरी- “जनता की सेवा और शिक्षा का विकास ही मेरा लक्ष्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *