Jagnnathpur: युवती ने अपने दुपट्टा से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Jagnnathpur:- जगन्नाथपुर थाना अर्तगत मोगरा गांव में एक 20 वषीय युवती जावनी सिंकु ने अपने दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. घटना शनिवार की सुबह करीब 9 बजे की बातायी जा रही है. घटना के समय घर पर कोई नही था.

जानकारी के अनुसार लड़की के चेचरे भाई सुनिल सिंकु ने पुलिस को बताया की अपने घर में मेरी चचेरी बहन मृतिका जावनी सिंकु, भाभी मेंजो कुई घर पर रहते है. 2005 में मेरे बड़े भैया बिनोद सिंकु व मेरी चचेरी बहन के पिता सगराम सिंकु मार्डर केस में जेल में है. तभी से चचेरी बहन जावनी सिंकु हमारे साथ ही रहती है. जावनी सिंकु डिग्री कॉलेज में बीए के लिए अपना नामांकन की थी. 26 की रात हम सब खाना खाकर सो गये. 27 को सुबह 6 बजे हम हमारी भाभी खेत में काम करने चल गये थे. घर पर मेरी बहन अकेली थी. मैं घर आया तो देखा कि मेरी बहन फाँसी से लटकी है. मैने तुरंत इसकी सूचना मुंडा को दी.

मुंडा डेविड़ सिंकु ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही एसआई प्रभात रंजन घटना स्थल पहुँचे और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया. भाई सुनील सिंकु को ने कहा कि बहन क्यों फाँसी लगायी. इसकी जानकारी नही है और किसी पर सदेय नही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *