विधायक प्रतिनिधि सुनिल सिरका ने किया कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन, कहा – काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों का सपना हुआ पूरा

Chaibasa:- तांतनगर प्रखण्ड के तेन्तेड़ा पंचायत भवन में आज विधायक प्रतिनिधि सुनिल सिरका ने कॉमन सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम में सुनील सिरका ने कहा कि काफी दिनों के प्रयास के बाद पंचायत वासियों का सपना पूरा हुआ है. तेन्तेड़ा पंचायत भवन में कॉमन सर्विस सेंटर के खुलने से पंचायत वासियों को आधार कार्ड बनवाने, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है. पंचायत वासियों को सारी सुविधा पंचायत भवन में ही मिलेगा.

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुखिया बालेमा सिरका, पसस धीरेन्द्र सिरका, वार्ड सदस्य सुसाना चाम्पिया, सुषमा सिरका, सुरेश सुन्डी, मंगल सिंह सिरका, संजय सिरका, गुलशन सिरका, ओम्ब्रो सिरका, प्रकाश गोप, चेरगेंड़ी सिरका, लेड़गो सिरका आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *