Chaibasa News : भू-अर्जन विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग के विरुद्ध ग्रामीणों की बैठक, कहा – “आदिवासी जान देंगे पर जमीन नही”

Jagnnathpur:- “आदिवासी जान देंगे पर जमीन नहीं” ये बातें शुक्रवार को कंसलापोस सामुदायिक विकास भवन मे भू-अर्जन विभाग द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग (बाईपास) के विरुद्ध ग्रामीणो की बैठक में कही गयी.

बैठक में ग्रामीण मुण्डा अन्तिम सिंकु ने रैयतों की बात से विभाग को अवगत् कराते हुए कहा कि रैयतों की जमीन नहीं देने का कारणो को विस्तार पूर्वक बताया. देवेन्द्र सिंकु ने विभाग के कर्मचारियों का रैयतों के प्रति व्यवहार ठीक ठाक रखने का बात कही. बैठक में सुमन्त ज्योति सिंकु, राजेश सिंकु,गंगाराम सिंकु, अनिता सिंकु, तरूण सिंकु, क्षेत्रीय मानकी कृष्णा सिंकु ने भी अपनी बात रखी. बैठक में विभाग के सहायक सुदीप सौरभ, शाशिकान्त पाडेय, दिलीप मिश्रा, सिंकु मनमोहन, उपमुखिया श्याम, सुरजमनी, मित्रो गोप, सुनील गोप, विष्णु साव, आदि काफी संख्या में रैयत उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *