शहीद राम भगवान केरकेट्टा करमा पर्व दो-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पूरे कोल्हान से 40 टीमों ने लिया हिस्सा

Chaibasa :- करमा त्यौहार के अवसर पर शहीद राम भगवान केरकेट्टा करमा पर्व दो-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस वर्ष इस प्रतियोगिता को दो-दिवसीय किया गया है, जिसमे पूरे कोल्हान से कुल 40 टीमे भाग ली. जिसमें स्थानीय टीम पुलहातु, नदीपार, तेलंगाखुरी, चित्रो टोला, मेरी टोला, बान टोला, कुम्हार टोली के अलावे सीतारामडेरा जमशेदपुर, बिरसानगर, टोंका टोला चक्रधरपुर, सेताहाका चक्रधरपुर, जिलिंग्दा, ईचापुर मौदी, कांकुशी, खुर्शी, जादुगोड़ा, पंदडा, सीनी, खरसावां, चांडिल आदि टीम शामिल रहे. प्रतियोगिता का पहला उद्धघाटन मैच पम्पुरोड चक्रधरपुर व कुड़ुख टाईगर कल्ब मुण्डादेव के बीच खेला गया.

मैच का उद्धघाटन नगर परिषद चाईबासा के कार्यकारी अध्यक्ष डोमा मिंज एवं संस्थान के अध्यक्ष संचू तिर्की के द्वारा फुटबॉल किक कर किया गया. उद्धघाटन समारोह में अनिल लकड़ा,अर्जुन बानरा,लक्ष्मण बरहा, बाबुलाल बरहा, लालू कुजूर, कृष्णा टोप्पो, दुर्गा खलखो आदि ने भाग लिया. इस उद्धघाटन मैच में पम्पुरोड चक्रधरपुर की टीम ने कुड़ुख टाईगर कल्ब मुण्डादेव को 2-0 से पराजित कर दूसरे चक्र में प्रवेश की. इस तरह पंदडा ओड़िसा बनाम कोकचो में कोकचो की टीम को हवा गोल से दूसरे राऊण्ड में प्रवेश मिल गई. खुर्शी बनाम मोसोडीह सीनी के बीच खेली गई. मोसोडीह सीनी 2-1से विजयी हुई. टाटा-गम्हरिया पुलहातु को 3-2 से हराया. जिलिंग्दा ने कांकुशी को 2-0 से पराजित किया. बंडामुण्डा ओड़िसा बनाम टोंका टोला के हवा गोल में टोंका टोला की टीम दूसरे राउण्ड में प्रवेश मिल गई. इसके बाद राजनगर ने मौदी को 1-0 से हराया, कुम्हार टोला ने जगरनाथपुर को 1-0 से हराया, कुजू आयता ने ईचापुर को 2-0 से हराया, आनंदडीह खरसावां ने तेलंगाखुरी 1-0 से हराया, मंडलसाई ने चांडिल को 2-1 से हराया, हेसाडीह सीनी ने हेसाडीह को 2-1 से हराया l मेरी टोला ने बोकारो को 2-1 से हराया, हेरमा ने बिरसानगर JSR को 1-0 से हराया, धनबाद ने सेताहाका 1-0 से हराया. चारडीहा हाता बनाम हेंसल राजनगर के बीच चारडीहा हाता को हवा गोल से दूसरे राउण्ड में प्रवेश मिल गई. चित्रो टोला ने जादूगोड़ा 3-2 से हराया. पठानमारा ने सीतारामडेरा टाटा को 3-2 से हराया. नदीपार ने श्यामरायडीह को 1-0 से हराकर तीसरे राउण्ड में प्रवेश किया. सोखंडी सीनी बान टोला को हराकर तीसरे राउण्ड में प्रवेश किया. कुजू आयता तीसरे राउण्ड में प्रवेश किया. आनन्दडीह खरसावां तीसरे राउण्ड में प्रवेश किया. टाटा गम्हरिया तीसरे राउण्ड में प्रवेश किया. जिलिंग्दा खरसावां की की टीम तीसरे राउण्ड में प्रवेश किया. बाकी का मैच कल सुबह 7 बजे से शुरू होगी.

ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष करमा त्योहार के उपलक्ष्य में आपसी सौहार्दय को बढ़ावा देने हेतु मिलन समारोह सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस प्रतियोगिता के माध्यम से दूर दराज के उरांव समुदाय के भाई-बहन एकत्रित होते है जिससे आपसी रिश्ते में प्रगाढ़ता आती है, एकजुटता को बल मिलती है, और आयोजन का मुख्य उद्देश्य भी यही है. इस आयोजन में खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के अलावे भारी संख्या में स्त्री-पुरूष दर्शक एवं बच्चें उपस्थित रहे. मैच को सुचारू रूप से कराने में रेफरी मण्डली में मुख्य रूप से सुबोध खण्डाईत, एहसानुल हक, जितेन्द्र बारी, नारदे देवगम, नरपति बिरूवा, बबलू तियू, जंतु हांसदा, सावित्री मुर्मू एवं कमललता बिरूली भूमिका थी.
आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सर्वश्री अनिल लकड़ा, संचू तिर्की, लालू कुजूर, दुर्गा खलखो,कृष्णा टोप्पो,मंगल खलखो, भगवान दास तिर्की, लक्ष्मण बरहा,दिलीप बरहा,रमेश कुजूर, पंकज खलखो, अजीत कच्छप, महाबीर बरहा, गोपाल टोप्पो, वीरेन्द उरांव, विश्वनाथ लकड़ा, सुमित बरहा, विक्रम खलखो, रोहित खलखो, महेश तिर्की, करमा लकड़ा, संजय नीमा, करमा कच्छप, किशन बरहा, इशु टोप्पो,बिशु तिर्की,बिष्णु प्रसाद, धरमा लकड़ा, बिष्णु मिंज, राजु तिग्गा, अनिल बरहा, उमेश प्रसाद, चन्दन कच्छप, सोमरा कच्छप, शम्भु टोप्पो, श्याम सुन्दर कच्छप, सोनू कच्छप, गामा बरहा, आशीष खलखो, खुदिया कुजूर, सुबीर लकड़ा, सीताराम मुण्डा, रमेश लकड़ा, विजय बाड़ा, गोविन्द लकड़ा, विश्वनाथ बाड़ा आदि का विशेष योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *