Chaibasa News: चाईबासा मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी ने छत से कूदकर आत्महत्या

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद 2.45 बजे उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुरली लागुरी के रूप में की गई है.

जिले के टोंटो थाना में दर्ज हत्या के मामले में मुरली लागुरी 2020 से चाईबासा जेल में बंद था. वह टोंटो थाना के जामडीह गांव का रहने वाला था. हालांकि, अभी तक मामले की अधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है. इस मामले में मंडल कारा के अधीक्षक अजय कुमार प्रजापति से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया.

 

इधर, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विचाराधीन कैदी मुरली ने जेल से भागने की कोशिश की थी और इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के साथ मारपीट भी किया था इसके बाद क्या हुआ, वह छत पर कैसे पहुंचा, उसने छत से कूदकर आत्महत्या की या फिर किसी और कारण से उसकी मौत हुई है. इन सारी बातों की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत