सेल के ठेका सफाई श्रमिकों ने गुआ सेल के जेनरल ऑफिस समक्ष किया प्रदर्शन, सेमीस्किल्ड व स्किल्ड दर्जा देने की मांग की

Chaibasa:-  झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले ठेका सफाई कर्मियों ने आज शनिवार को गुआ सेल के जेनरल ऑफिस समक्ष सेमीस्किल्ड व स्किल्ड की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान विभिन्न नारे लगाए गए. इस दौरान झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने ठेका सफाई कर्मियों की मांग को लेकर कहा कि ठेका सफाई कर्मियों को सेल प्रबंधन द्वारा आज तक सेमीस्किल्ड व स्किल्ड का दर्जा नहीं दिया गया है. जबकि ठेका सफाई कर्मी गंदा से गंदा काम करते हैं. जबकि सेल प्रबंधन ठेका सफाई कर्मियों को हाई स्किल्ड का दर्जा देना चाहिए.

इन्ही मांगों को लेकर सेल के जेनरल ऑफिस के समक्ष सेल प्रबंधन द्वारा मांगे पूरी नहीं किए जाने को लेकर प्रदर्शन की जा रही है. यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से लेकर 11:30 बजे तक चला. उसके बाद सेल प्रबंधन ने वार्ता के लिए ठेका सफाई कर्मियों को बुलाया गया. जिसमें सेल प्रबंधन ने ठेका सफाई कर्मियों को 2 दिनों का आश्वासन दिया कि इस पर विचार कर सेल के उच्च अधिकारियों के पास ठेका सफाई कर्मियों की मांग को भेज दी जाएगी. ताकि ठेका सफाई कर्मियों की मांग जल्द से जल्द पूरी हो सके.

इस दौरान मौके पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतर्यामी महाकुड, किशोर सिंह सहित काफी संख्या में ठेका सफाई कर्मी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप