आपसी रंजिश में एक की लाठी से पीटकर हत्या, गुप्तांग काट कर पेड़ से लटकाया

Chaibasa:- जेटया थानांतर्गत हतनाबेड़ा गांव में विश्वकर्मा पूजा विसर्जन के दौरान आपसी रंजिश में कार्तिक नायक 45 उम्र की हत्या कर दी गयी. घटना रविवार की रात की है. उसका शव हतनाबेड़ा गांव से करीब 5 किमी दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला. हतनाबेड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोग जंगल में लकड़ी काटने गये, तो देखा शव पेड़ से लटका हुआ है.

ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुंडा राम पूर्ति को दी. ग्रामीण मुंडा की सूचना पर जेटिया थाना प्रभारी विपिन महतो ने पहुंचकर शव को उतारा. घटनास्थल पर जगन्नाथपुर एसडीपीओ ईकुड़ डुंगडुंग भी पहुंचे. पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद में कार्तिक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या की गयी. वहीं शव को पेड़ पर लटका दिया गया. उसका गुप्तांग भी काट दिया गया था. हत्या से इलाके में दहशत है. कार्तिक नायक जेटिया थाना में एसपीओ था.

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को कार्तिक नायक विश्वकर्मा पूजा के विसर्जन जुलूस में शामिल था. जुलूस के बीच से कार्तिक का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया. उसके बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *