NIT जमशेदपुर में दिवाली से पहले 100% प्लेसमेंट संभव, 5 छात्रों को ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टवेयर कंपनी ने दिया 80 लाख का पैकेज ऑफर

Saraikela :- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ जमशेदपुर में इस वर्ष अक्टूबर तक 100 फ़ीसदी प्लेसमेंट होना तय माना जा रहा है. इस वर्ष कॉलेज के 5 छात्रों को ऑस्ट्रेलिया बेस्ट सॉफ्टवेयर कंपनी एटलासियन ने सर्वाधिक 80 लाख सी टी सी पैकेज का ऑफर प्रदान किया है. जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग शामिल है.

एनआईटी कॉलेज के प्लेसमेंट प्रभारी प्रो. अनिल चौधरी और प्लेसमेंट सेल के चयनित छात्र यश वर्णवाल ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया की सॉफ्टवेयर कंपनी एटलासियन ने इस साल भी छात्रों को सर्वाधिक पैकेज ऑफर दिया है. इस साल संस्थान के 5 छात्र जिनमें मुख्य रुप से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन के यश वर्णवाल, दीपशिखा और शुभम भट्टाचार्य को कंपनी ने ऑफर दिया है. वही इलेक्ट्रिकल ब्रांच की अनामिका चौरसिया और कंप्यूटर साइंस से नमिता चौधरी का भी कंपनी में सिलेक्शन हुआ है. ये सभी छात्र अगले वर्ष कंपनी में 6 महीने की ट्रेनिंग लेंगे. जहां इन्हें छात्रवृत्ति के तौर पर प्रतिमा 1.3 लाख छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा और जुलाई महीने से इन्हें कंपनी में जॉइनिंग कराया जाएगा.

 

पिछले वर्ष 98 प्रतिशत था प्लेसमेंट

प्लेसमेंट सेल से जुड़े चयनित छात्र यश वर्णवाल ने बताया कि पिछले वर्ष एनआईटी जमशेदपुर में 98 प्रतिशत प्लेसमेंट का रिकॉर्ड था, जो इस वर्ष 100% रहेगा. इन्होंने बताया कि, प्लेसमेंट सेल का लक्ष्य है कि दीपावली से पहले सभी छात्रों का प्लेसमेंट कराया जाए. गौरतलब है कि गत वर्ष भी ऑस्ट्रेलियन कंपनी एटलासियन ने सर्वाधिक 55 लाखों रुपए के पैकेज ऑफर छात्रों को दिए थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *