नगर विकास विभाग के अपर सचिव केके मिश्र ने आदित्यपुर निगम क्षेत्र में किया निरीक्षण, एजेंसियों को दिए निर्देश

Adityapur :- नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव केके मिश्र अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र निरीक्षण करने पहुंचे ,जहां नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने अपर सचिव को निगम क्षेत्र में चल रहा है योजनाओं का स्थल निरीक्षण करवाया.

निरीक्षण के क्रम में अपर सचिव केके मिश्र ने योजनाओं के लिए खोदे गए सभी मुख्य सड़कों को दुर्गा पूजा से पूर्व दुरुस्त करने संबंधित सख्त निर्देश योजनाओं पर कार्य कर रहे एजेंसियों को दिए , अपर सचिव ने केंदू गाछ के पास सड़क रेस्टोरेशन कार्य में सुस्ती बरते जाने पर एजेंसियों को कड़े निर्देश भी दिए, इसी क्रम में अपर सचिव ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के साथ सीतारामपुर जलाशय और सीतारामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया, निरीक्षण के क्रम में अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारियां अपर सचिव को दी. निरीक्षण के दौरान जुड़को के अधिकारी समेत सीवरेज ड्रेनेज और पेयजल आपूर्ति योजना का कार्य कर रहे एजेंसी के अधिकारीगण भी मौजूद रहे, गौरतलब है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव केके मिश्र विगत 13 सितंबर से राज्य के विभिन्न नगर निकायों में संचालित योजनाओं के निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे. जहां मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में निरीक्षण के उपरांत इनका निरीक्षण कार्यक्रम समाप्त हो गया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *