नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या, पुलिस नक्सली घटना और आपसी रंजिश से जोड़कर कर रही जांच

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्र टोकलो थाना क्षेत्र के झरझरा में पहले पत्थर से कूच कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. शव देख ऐसा लग रहा है कि उसे गोली भी मारी गई है. जिसके बाद उसके सर को पत्थर से कूच दिया गया है.

स्थानीय लोगों ने शव बरामदगी की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद टोकलो थाना प्रभारी विल्सन गुड़िया अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मृतक की पहचान लांजी गांव निवासी सुखराम मुंडा के रूप में हुई है. मृतक सोमवार से लापता था. वह सोमवार को बाजार करने झरझरा आया था जिसके बाद से वह वापस घर नही पहुंचा था. इधर पुलिस इस हत्या को नक्सली घटना या फिर आपसी रंजीश से जोड़कर जांच कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन