आदित्यपुर में युवती को चोरी करते लोगों ने पकड़ा रंगे हाथ, किया पुलिस के हवाले, हाल के दिनों में भी की थी चोरी की घटना

Saraikela :- आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसटाईप में गुरुवार दोपहर स्थानिय लोगों ने एक युवती को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया है। उसके बाद स्थानिय लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दी।

पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पकड़ी गई महिला से पुछताछ कर थाना ले आयी, स्थानीय लोगो ने बताया एस टाईप के 25/6 के घर में प्रवेश की और किसी को जब घर में देखी तो घर के रखा मोबाइल लेकर चल दी। तबतक दुसरे कमरे से लोग उस कमरे में पहुँचे तो देखा कि मोबाइल नहीं है। तो उनलोगो से देखा कि वह युवती मोबाइल ले भाग रही हैं। चिल्लाने के बाद स्थानिय लोगों की मदद से युवती को तो पकड़ लिया गया। लेकिन मोबाइल उसके पास नही मिला हैं। लोगो का दावा हैं कि इस महिला के साथ कुछ पुरुष सदस्य़ भी थे। जिसे इस महिला ने मोबाइल दे दिया है और वह भागने में सफल रहा है। लोगो ने कहा है किं हाल के दिनों मे इस युवती कल्पनापुरी और एसटाईप में घुम रही हैं। लोगो से पुछने पर वह बताती हैं कि वह काम मांगने आई हैं। जबकि कुछ दिन पूर्व ही युवती ने कल्पना पुरी के एक घर से साइकिल की चोरी की थी। जिसमें चोरी का वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। जिसके बाद पुलिस द्वारा पूछताछ कर ड्यूटी को छोड़ा गया था और एक बार फिर यह युवती चोरी की घटना को अंजाम देने में जुटी हुई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन