पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, 21 से 27 तक भाकपा माओवादी नक्सली संगठन मना रहा 18 वीं वर्षगांठ

Chaibasa :- भाकपा माओवादी नक्सली संगठन 21 से 27 सितंबर तक अपना 18वां वर्षगांठ मना रहे हैं. इसी क्रम में पश्चिम सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कराईकेला थाना के नकटी एवं पोंगड़ा समेत कई जगहों पर भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की है.

 

नक्सलियों द्वारा लगाए पोस्टर में 21 से 27 सितंबर तक 18वीं वर्षगांठ मनाने की अपील की गई है. नक्सली क्षेत्र में लगातार की जा रही पोस्टरबाजी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है.

पोस्टर में लिखा है नई शिक्षा नीति नई बोतल पर पुरानी शराब है. सर्वसुलभ, मुफ्त, समान और रोजगारोन्मुख शिक्षा की व्यवस्था करें. 44 लेबर कानून पूंजीपतियों के हित में और मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड में बदलने के विरोध में मजबूर किसान एकताबद्ध होकर आंदोलन करें. मानवाधिकार समाजिक, कार्यकर्ताओं, वकीलों एवं पत्रकारों पर झूठे आरोप लगाकर फासीवादी हमले के खिलाफ जन प्रतिरोध आंदोलन का निर्माण व तेज करें.

पुलिस को जब नक्सलियों के द्वारा पोस्ट बाजी किए जाने की सूचना मिली तो कराईकेला पुलिस ने शुक्रवार सुबह 4 बजे ही घटनास्थल पर पहुंचकर सभी पोस्टर जब्त कर लिया. बता दें कि भाकपा माओवादी संगठन 21 से 27 सितंबर तक 18वीं वर्षगांठ मना रहा है. संगठन स्थापना की वर्षगांठ को लेकर माओवादियों ने सक्रियता बढ़ा दी है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन