दूसरी बार चाईबासा कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद के लिए चुने गए मुकेश कुमार, लोगों ने दी बधाई

Chaibasa:- चाईबासा कांग्रेस नगर अध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार को दुबारा चयन किया गया है. अखिल भारतीय झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार मुकेश कुमार को चाईबासा नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस जनों ने प्रसंता व्यक्त किया. मालूम हो कि मुकेश कुमार कांग्रेस में काफी समय से पार्टी के लिए कार्य करते रहे हैं. कांग्रेस भवन में एक सादे समारोह में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष को कांग्रेस जनों ने बधाई दी.

नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि पार्टी के द्वारा दिए गए कार्यों का निर्वहन मैं पूरे तन मन और धन के साथ करने को सदैव तत्पर रहूंगा. इस अवसर पर उन्होंने सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के प्रति भी आभार जताया साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे नेता प्रेरणा स्रोत है इन के पद चिन्हों पर चलकर ही पार्टी के एवं जनता के हित में कार्य करना है. इस अवसर पर मुख्य रूप से अम्बर रॉय चौधरी, जंग बहादुर,
जितेंद्र नाथ ओझा, चंद्रशेखर दास, त्रिशानू रॉय, राजेन्द्र कच्छप, रंजीत यादव, संतोष सिन्हा, डॉ क्रांति प्रकाश,ललित कर्ण,सिकुर गोप, हरीश चंद्र बोदरा, विजय सिंह तुबिद उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

​सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन

Adityapur: सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में नई उद्योग नीति, बिजली दरों में वृद्धि और श्रमिक समस्याओं पर एसोसिएशन ने की सख्त रुख अपनाने की घोषणा