तीन महिलाओं के साथ डायन का आरोप लगा ग्रामीणों ने की मारपीट, मैला पिलाया और गर्म लोहे से दागकर छोड़ दिया तड़पने को

Dumka :- झारखंड में तीन महिलाओं के साथ डायन का आरोप लगा ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. मारपीट से भी ग्रामीणों का मन नहीं भरा तो एक ही परिवार की तीन महिलाओं को ग्रामीणों ने मैला भी पिलाया और गर्म लोहे से दाग उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया. घर के एक पुरुष के साथ भी ग्रामीणों ने बर्बरता की.

 

चारों को गांव में तड़पने के लिए छोड़ दिया गया. किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया. पुलिस को सूचना मिली तो घायलों को अस्पताल लाया गया. मामला झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के असवारी गांव की है. गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने डायन के शक में एक ही परिवार के तीन महिला समेत चार लोगों को जमकर पीटा. उन्हें मैला भी पिलाया और गर्म लोहे से दाग दिया. गांव में रहने वाले लखीराम मुर्मू, मुनि सोरेन, सुनील मुर्मू, उमेश मुर्मू, मंगल मुर्मू समेत अन्य पर यह आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घायलों में दो की हालत गंभीर
रविवार देर शाम यह मामला उजागर हुआ तो पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. घायलों में रसी मुर्मू, सोनामुनी टुडू, श्रीलाल मुर्मू और कोसो टुडू शामिल है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सोनामुनि टुडू और उनके पुत्र श्रीलाल मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों का कहना है कि डायन के शक में शनिवार की देर रात गांव के लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मरापीट की. पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इस कारण पुलिस को किसी ने कुछ नहीं बताया.

इधर, रविवार की देर शाम पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो पुलिस की एक टीम गांव गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं, गांव वालों का कहना है कि पीड़िताएं पूजा-पाठ ज्यादा करती थी. इसलिए कुछ लोगों को उन पर डायन होने का शक था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ