श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पिल्लई हॉल सदर बाजार पूजा पंडाल में दिखेगा राजस्थान की थीम, होगा आकर्षण का केंद्र

Chaibasa:- श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पिल्लई हॉल सदर बाजार चाईबासा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा की तैयारी अपने अंतिम चरण पर है. समिति के कार्यक्रम संयोजक अनिल मुरारका ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल राजस्थान की थीम पर बनाया जा रहा है. इसके साथ-साथ बच्चों के लिए विशेष आकर्षण एवं मनोरंजन के लिए भी तैयारी की जा रही है.

समिति के सचिव मनोज जोशी ने कहा कि बनारस के पांच पंडितों द्वारा अखंड चंडी पाठ का आयोजन किया जाएगा. अध्यक्ष धीरज अग्रवाल ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से पदयात्रा करते हुए सभी प्रतिमाओं को कंधे पर रखकर मशाल जुलूस के साथ विसर्जन किया जाएगा. जो एक आकर्षण का केंद्र रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अनिल मुरारका द्वारा विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा