पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में नव दुर्गा रूप का भव्य प्रदर्शन, वेश भूषा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Gua:- शुक्रवार को पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी के प्रांगण में नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्या भर्ती की ओर से नव दुर्गा रुप का भव्य प्रदर्शन किया गया. शिशु वाटिका की ओर से वेश भूषा कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सीमा पालित (गुरु मां), अभिभावक प्रतिनिधि पूनम देवी और कक्षा अष्टम की बहन स्मृति रेखा गोप की माताजी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गया.

इस दौरान गुरु मां सीमा पालित ने भैया बहन को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भैया बहन के सर्वांगीण एवं आध्यात्मिक विकास के लिए अति आवश्यक है. इस मौके पर गुरु मां ने सुंदर प्रस्तुति के लिए बहनों को साधुवाद देते हुए सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *